फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लावारिस सांड ने सींग मारकर महिला को घायल किया, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे में नगर पंचायत कार्यालय के समीप मुख्य मार्ग पर कलंदरों की बस्ती में एक लावारिस सांड ने महिला को टक्कर मार दी। पेट में सींग लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने महिला को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

70 वर्षीय गोनसा नगर पंचायत कार्यालय के पीछे सीएचसी के सामने कलंदरों की बस्ती में झुग्गी बनाकर रहती है। बृहस्पतिवार तड़के लगभग 3:00 बजे एक लावारिस सांड उनकी बस्ती में घुस आया। सांड खोर में पड़ी घास खाने लगा। आहट सुनकर गोनसा नींद से जाग गई और चारपाई से उठकर लावारिस सांड को भगाने का प्रयास करने लगी।
इसी दौरान सांड ने महिला पर सामने से हमला कर दिया और आक्रामकता दिखाते हुए वृद्धा को अपने सींगों पर उठा लिया तथा पटकने लगा। तभी महिला के पेट में सांड का सींग घुस गया। इससे काफी दूर तक महिला का पेट फट गया। शोर सुनकर बस्ती के अन्य लोग भी जाग गए। लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और सांड को वहां से भगाया।
विज्ञापन

परिजनों ने घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। महिला के परिजन अरशद ने बताया कि महिला का इलाज मेरठ के निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, सांड के हमले से कस्बे के लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें