फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लावारिस पशुओं से बढ़ी समस्या, डीएम कार्यालय पर दिया प्रार्थना पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। नगर पंचायत क्षेत्र में बढ़ती लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी के नाम प्रार्थना पत्र देकर लावारिस सांडों और पशुओं को पकड़वाकर स्थायी समाधान कराने की मांग की।

प्रार्थना पत्र में कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में बड़ी संख्या में लावारिस सांड और पशु खुलेआम सड़कों, बाजारों और मुख्य मार्गों पर घूम रहे हैं। इनके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई लोग घायल हो चुके हैं, जबकि पूर्व में एक व्यक्ति की मौत तक हो चुकी है। बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगों और राहगीरों को हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना या घटना के बाद ही कुछ पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाने की कार्रवाई करता है। कुछ समय बाद वही पशु दोबारा सड़कों और बाजारों में घूमते दिखाई देने लगते हैं। इससे साफ है कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें