संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। डौरली गांव निवासी बाइक सवार आकाश ने तीन युवकों पर रास्ते में रोककर गाली-गलौज करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले।
आकाश ने पल्लवपुरम थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह अपने दोस्त के भतीजे के जन्मदिन पर शामिल होने के लिए सोफीपुर से डौरली जा रहा था। इसी दौरान कृष्णा नगर के पास जसू, तरुण और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बाइक रोक ली। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पल्लवपुरम थाने में की। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।-