फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकसमान मुआवजा और सर्विस रोड की मांग को एक्सप्रेस-वे पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने एक्सप्रेसवे पर काम बंद कराया
विज्ञापन

मेरठ। एकसमान मुआवजा और सर्विस रोड आदि की मांग को लेकर किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे बंद करने का एलान कर दिया। शुक्रवार को किसानों ने गाजियाबाद क्षेत्र के मुुरादाबाद गांव के पास फिनिशिंग का काम रुकवा दिया। प्रशासन ने किसानों को मंगलवार तक का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के चौथे चरण डासना से मेरठ तक 32 किमी का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। डासना ओवरब्रिज और फिनिशिंग का कार्य बचा है। इसी को देखते हुए सपा नेता पवन गुर्जर और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश राठी के नेतृत्व में मांगों को लेकर 26 गांवों के किसानों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जिस तरह से भोजपुर गांव में टोल बूथ बनाकर सर्विस रोड बनाई गई है, उसी तरह से सैदपुर गांव की ओर भी ऐसा ही कट बनाकर व्यवस्था की जाए। किसानों ने शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक एक्सप्रेसवे को बंद रखा। प्रशासन द्वारा समझाने और जिलाधिकारी से मंगलवार को वार्ता कराने के आश्वासन पर किसान माने। इस मौके पर महबूब सोलाना, निशांत भड़ाना, अमजद अली, फरदीन, अनस, शिवम, देवेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें