फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: देहरादून से आनंद विहार जा रही वंदे भारत पर पथराव, शीशा क्षतिग्रस्त, वेस्ट यूपी में यह तीसरी घटना

Mon, 06 Nov 2023 12:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर

सार

मेरठ मुजफ्फरनगर के बीच खतौली रेलवे स्टेशन के समीप देहरादून से आनंद विहार जा रही 22458 वंदे भारत ट्रेन पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। पश्चिमी यूपी में वंदे भारत पर पथराव की यह तीसरी घटना है।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन पर पथराव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून से आनंद विहार जा रही 22458 वंदे भारत ट्रेन पर सोमवार की सुबह खतौली रेलवे स्टेशन के नजदीक अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे ट्रेन के पिछले हिस्से के कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना सुबह लगभग पौने ग्यारह बजे की है।

विज्ञापन


पथराव के बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के अंदर चल रहे आरपीएफ के जवान फौरन मौके पर पहुंचे। ट्रेन जब मेरठ नगर रेलवे स्टेशन पहुंची तो वहां जीआरपी और आरपीएफ के कर्मियों ने क्षतिग्रस्त कोच का मुआयना किया।

वहीं आरपीएफ और जीआरपी की एक टीम मौके के लिए भी रवाना की गई ताकि पता लगाया जा सके कि ट्रेन पर पथराव किसने और क्यों किया। इस मामले में पुलिस मुकदमा लिखने की तैयारी भी कर रही है।
विज्ञापन


हाल के दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की यह तीसरी घटना है। इससे पहले सहारनपुर और मेरठ के परतापुर में इस ट्रेन पर पथराव हो चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें