फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अधिवक्ता के घर पर पथराव, राशन नहीं देने पर हुआ था विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में बृहस्पतिवार को राशन केंद्र पर शुरू हुआ मामूली विवाद मारपीट में बदल गया। राशन डीलर के बेटों अमन और दीपांशु सिंघल ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक अधिवक्ता के परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने अधिवक्ता की चाची के कपड़े फाड़ने और उन्हें घसीटने का प्रयास किया। इस हमले में अधिवक्ता पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित कॉलोनी निवासी अधिवक्ता ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी। बताया कि उनकी चाची बृहस्पतिवार को राशन लेने एजेंसी पर गई थीं, जहां दीपांशु ने जानबूझकर उन्हें करीब चार घंटे तक इंतजार कराया। इसके बावजूद राशन नहीं दिया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौज की।
महिला के घर लौटकर परिजनों को जानकारी देने के कुछ ही देर बाद अमन और दीपांशु अपने साथियों के साथ तमंचा, ईंट, रॉड और डंडे लेकर घर पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने अधिवक्ता की मां के सिर पर रॉड से वार कर घायल कर दिया, जबकि पिता को तमंचे के बट और डंडों से पीटा। इसके बाद घर पर पथराव किया गया और आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दो नामजद सहित 12 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें