पुलिस ने लाठियां फटकारकर दोनों पक्षों को दौड़ाया। झगड़े में खालिदा, रशीन और अनम चोटिल हुई हैं। सीओ सदर ओमपाल सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। फिलहाल किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
निवाड़ा में तनावपूर्ण माहौल
निवाड़ा गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े के बाद तनाव का माहौल है। कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने पुलिस बल के साथ रात के समय गश्त की।
माता कॉलोनी में जमशेद के घर पथराव
कोतवाली क्षेत्र की माता कॉलोनी निवासी जमशेद के घर पर पड़ोस के लोगों ने पथराव कर दिया। पीड़ित का कहना है कि मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसी उसके घर पहुंचे और अभद्रता शुरू कर दी। घर पर पथराव कर दिया। उसकी बेटी रूबीना व मुस्कान घायल हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सदर ओमपाल सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।