फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद को लेकर कैली गांव में जमकर हुआ पथराव, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। कैली गांव में मंगलवार देर रात नाली के विवाद में दो पक्षों में गाली गलौज के बाद पथराव हो गया। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पथराव में दोनों तरफ से चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कैली गांव निवासी ओमवीर सिंह ने बताया कि गांव के ही एक वर्ग के लोग उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। मंगलवार देर रात वह अपने परिवार के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान 12 लोग उसके घर पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला कर पथराव कर दिया। बीच बचाव के लिए आए ग्रामीणों पर भी उन्होंने पथराव किया। पीड़ित पक्ष ने भी पथराव किया। पथराव में एक पक्ष से ओमवीर, उसकी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से वसीम घायल हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। घायलों को सीएचसी में उपचार दिलाया गया। वहीं ओमवीर ने 12 लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें