फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिटकरी में पथराव और फायरिंग : घरों में लटके ताले, आरोपी फरार, गांव में पीएसी बल तैनात

विज्ञापन
फिटकरी गांव में घटना के बाद पुलिस बल तैनात।    स्रोत संवाद
विज्ञापन
गंगानगर। फिटकरी गांव में तनाव के बीच शांति है। घरों में केवल महिलाएं, बच्चे दिखाई दे रहे हैं। बाकी सभी आरोपी फरार हैं। कुछ घरों में ताले लगे हैं। गांव में कई स्थानों पर पुलिस व पीएसी जवान बैठे दिखाई पड़ रहे हैं। पुलिस फायरिंग, पथराव के आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन

इंचौली के फिटकरी गांव में हर गली, चौराहों पर पुलिस तैनात हैं। पुलिस ने जिन 40 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है उनमें से नौ लोगों की गिरफ्तारी के बाद से कोई भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। ज्यादातर घरों में महिलाएं और बच्चे ही हैं। कुछ घरों में सोमवार सुबह से ही ताले लगे हैं। पुलिस ने 15 अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। अज्ञात में पुलिस गिरफ्तार न कर ले, इस डर से काफी लोग छिपे हुए हैं। सोमवार रात को पुलिस ने दबिश दी, परंतु कोई हाथ नहीं लग सका। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि गांव में पूरी तरह शांति है। पीएसी और थाना पुलिस तैनात है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विवाद की वजह केवल दबदबा

फिटकरी गांव के लोगों का कहना है कि तालाब के पास के मोहल्ले में ही अक्सर झगड़ा देखने को मिलता है। पिछले 2 साल में कई बार ये लोग झगड़ चुके हैं। लोगों की माने तो पिछली साल हुए झगड़े में महिलाओं ने मारपीट के दौरान मोबाइल छीनकर तालाब में फेंक दिए थे। लोगों का कहना है कि ग्राम प्रधान शाहरुख का सामाजिक नाते से जरा भी हस्तक्षेप नहीं है। इस तरह के मामलों में जब उन्हें बुलाया जाता है तो वह नहीं आते। रविवार को भी हुए पथराव और फायरिंग में जब पुलिस और अन्य ग्रामीणों ने प्रधान को बुलाया तो वह नहीं पहुंचे। कुछ ग्रामीण कहते हैं कि दो परिवार हैं जो पूरे मोहल्ले पर दबदबा चाहते हैं, जिसके चलते आए दिन झगड़े होते हैं। हर विवाद में उन दोनों परिवारों के लोग शामिल थे। जिसके चलते उनके ऊपर कई मुकदमे इंचौली थाने में दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन


फिटकरी में बनती हैं क्रिकेट की लेदर बॉल

जिले में फिटकरी गांव में लेदर की गेंद बनाने का काम सबसे अधिक होता है। यहां पुरुष लेदर कटिंग और सिलाई करते हैं तो महिलाएं घरों में बॉल की हाथों से सिलाई करती हैं। पिंक, रेड और वाइट तीनों तरह की बाल यहां बनाई जाती है। श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड सही अफ्रीकन देशों में भी सप्लाई होती है।


ये था मामला

रविवार की शाम मोहित और सूरज बाइक से मजदूरी कर लौट रहे थे। आरोप है रास्ते में महेश चंद ने उन पर डंडे से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दोनों तरफ से पथराव हुआ और करीब 20 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने किसी तरह अपनी जान बचाई। अतिरिक्त बल बुलाने पर मामला शांत हुआ। इसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने 40 लोग नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से 9 लोगों को पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय फिर से दोनों पक्ष भीड़ गए और पथराव कर दिया। जिसके बाद पीएसी बल बुलाना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें