चोरी का सामान बरामद, आरोपी गिरफ्तार
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के दक्षिणी इस्लामाबाद निवासी सुहैब राव ने 13 जून को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि एक चोर उनके कारखाने में घुसकर एक कॉइल नेल गन, छह पेटी कॉइल नेल रील, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक केबल चोरी कर ले गया था। सोमवार को खुशहालनगर स्थित पानी की टंकी के नीचे से पुलिस ने शालीमार गार्डन निवासी मुनव्वर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कारखाने से चोरी का सामान बरामद हुआ। संवाद
-
पुलिस ने मोबाइल लुटेरे पकड़े
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी विपिन भाटी ने रविवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि 11 जून को वह ड्यूटी खत्म कर घर जा रहा था। इसी बीच स्कूटी सवार दो युवक मोबाइल लूटकर भाग गए थे। सोमवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोबाइल लूटने दो आरोपी सिविल लाइन निवासी प्रिंस व वंश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूट का मोबाइल भी बरामद कर लिया। संवाद
चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ा मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र के शाहवेज ने रविवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि 12 जून की रात किसी ने घर में घुसकर दो मोबाइल व एक चार्जर चोरी कर लिया था। सोमवार को पुलिस ने रेलवे रोड निवासी आरिफ को जमनिया बाग के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया। संवाद