फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रिमांड पर लाए गए आरोपी से चोरी की गई नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने फुटबाल चौराहे पर काॅम्पलेक्स में दुकान में हुई चोरी के मामले में आरोपी अमन उर्फ समीर उर्फ चिंपी को बृहस्पतिवार को रिमांड पर लिया। आरोपी से 15 हजार की नकदी और घटना में इस्तेमाल किया गया सरिया बरामद किया।
विज्ञापन

परतापुर क्षेत्र की गार्डन व्यू कॉलोनी निवासी गोपाल सिंघल की फुटबाल चौराहे के पास अमरश्री काॅम्पलेक्स में रामा एसोसिएटस के नाम से दुकान है। वह ऑक्सीजन सिलिंडर और पार्ट्स बेचते हैं। 12 सितंबर की रात बदमाशों ने दुकान के ताले तोड़कर काउंटर में रखे सात लाख रुपये और सिलिंडर चोरी कर लिए थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी कुएं वाली गली सरायलाल दास निवासी अमन ने 25 सितंबर को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। 12 अक्तूबर को पुलिस ने अमान, शोएब उर्फ चीनी और अजीम उर्फ अज्जू को गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार को अमन को कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर लेकर पुलिस ने चोरी की गई रकम में से उसके हिस्से में आए 15 हजार रुपये और सरिया बरामद किया। रिमांड अवधि पूरी होने पर उसे वापस जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें