मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव लू-बक्सर में सारिक के पिकअप तेज गति से चला रहा था। इसका गांव निवासी बेगराज ने विरोध किया। इस बात पर पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला किया। इसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
गांव लू-बक्सर निवासी बेगराज जाटव ने बताया कि शुक्रवार सुबह सारिक उनके घर के सामने से तेज रफ्तार से महेंद्र पिकअप लेकर जा रहा था। उन्होंने विरोध किया तो वह गाली-गलौज करते हुए झगड़ने लगा। इसमेें पिकअप का शीशा टूट गया। आसपास के लोगों ने मामला निपटा दिया था। शुक्रवार देर रात में वह मुस्लिम आबादी के बीच से आ रहा था। आरोप है कि सारिक ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जानकारी मिलते ही जाटव समाज के लोग भी वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस संबंध मे सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मारपीट में जाटव समाज से ललिन, सौरभ, आदेश, गौरव, घायल हो गए। वहीं, मुस्लिम समाज से फारूख, इकारूमू अनस घायल हो गए। घायलों को भावनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। एक पक्ष की ओर से सोरभ समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी सालिम, अनस, फारूख और इकराम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भावनपुर थाना के गांव लू बक्सर में तेज गाडी चलाने के विरोध मे दो पक्षो मे मारपीट में घायल ललिन