फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यांमार के युवकों का रिमांड जारी, अब एसटीएफ और पुलिस के रडार पर पश्चिम के ये शहर

Wed, 07 Aug 2019 03:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शामली में कस्बा जलालाबाद से पकड़े गए म्यांमार निवासी चार युवकों से चार दिन से जारी पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस और एसटीएफ के रडार पर पश्चिम के कुछ शहर और कस्बे आ गए हैं। जांच टीमों को आशंका है कि म्यांमार के कुछ और युवक भी यहां छिपे हो सकते हैं। पुलिस और एसटीएफ ने उनकी तलाश में कैराना, सहारनपुर और देवबंद क्षेत्र में दबिश देनी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सात दिन के रिमांड पर लाए गए म्यांमार निवासी चारों युवकों अब्दुल मजीद, नोमान, फुरकान और रिजवान से मंगलवार को भी पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें पूछताछ करती रही। पूछताछ में पुलिस को म्यांमार के 20 से अधिक संदिग्ध युवकों को शामली और आसपास के क्षेत्र में छिप कर रहने की जानकारी मिली थी। इस बारे में मदरसा प्रबंधन से संदिग्धों के बारे में जानकारी मांगी गई थी। मगर, मदरसा प्रबंधन ने न तो जानकारी दी और न ही कोई दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध कराए। पुलिस की जांच में सामने आया कि जिन संदिग्ध छात्रों की जानकारी सामने आई थी, वे सभी कस्बे से गायब हो गए। सोमवार रात को हुई पूछताछ की तो संदिग्ध छात्रों के संभावित ठिकानों की जानकारी मिली। इसके आधार पर मंगलवार सुबह से ही पुलिस की तीन टीमें बनाकर विभिन्न इलाकों में छापेमारी की गई। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को पुलिस टीमों ने कैराना, सहारनपुर और देवबंद के विभिन्न इलाकों के एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की है। सुबह करीब 10 बजे से शुरू हुई छापेमारी की कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। अभी पुलिस छापेमारी के निष्कर्ष के बारे में कोई जानकारी देने को तैयार नहीं है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि अभी संदिग्ध छात्रों की तलाश जारी है। जैसे ही कोई रिजल्ट सामने आता है तो उसके बारे में सूचना उपलब्ध करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि एसपी के निर्देशन में पुलिस ने सोमवार रात मदरसे में छानबीन कर कागजात बरामद किए थे। इनकी जांच के बाद एसपी अजय कुमार ने दावा किया था कि म्यांमार के दो युवकों का दाखिला जून की 20 ओर 21 तारीख को हो गया था। उसने यहां रहने और खाने की भी अनुमति दी गई थी। पुलिस मदरसे से मिले और रिकार्ड की भी जांच करा रही है।

नहीं मिला मोहतमीम का भाई
पुलिस मदरसा मिफ्ता उल-उलूम के मोहतमीम हफीउल्लाह के भाई वलीउल्लाह की भी तलाश में जुटी है। हालांकि, अब तक पुलिस को वलीउल्लाह के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन, पुलिस का प्रयास लगातार जारी है। वलीउल्लाह के बारे में पुलिस गोपनीय तरीके भी जांच पड़ताल में जुटी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें