फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने अनिल बंजी गैंग का सदस्य विपिन गिरफ्तार कर जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने पंजाब राज्य से अवैध असलहा लाकर उत्तर प्रदेश में सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय शातिर अनिल बंजी गिरोह के एक सदस्य विपिन कुमार निवासी ग्राम वाजिदपुर जिला बागपत को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसटीएफ मेरठ यूनिट के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि एसटीएफ को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में अवैध असलहों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सक्रिय होने की सूचनाएं मिल रही थी। एसटीएफ की टीम ने इस संबंध में सबसे पहले 23 नवंबर 2024 को एक अभियुक्त रोहन निवासी ग्राम लोहड्डा बड़ौत, बागपत को 17 अवैध बंदूकों एवं 700 कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसके विरुद्ध थाना कंकरखेड़ा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद वांछित मुख्य आरोपी अनिल बालियान उर्फ अनिल बंजी निवासी सिसौली भौराकलां जिला मुजफ्फरनगर को 20 दिसंबर 2024 को एक राइफल, 30 बोर कारबाइन, 15 कारतूस, पंपगन आदि के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।


कई साल से रोहन से मिलकर कर रहा था हथियारों की तस्करी
मेरठ। एएसपी ने बताया कि पूछताछ करने पर में विपिन ने बताया कि उसका साथी रोहन निवासी ग्राम लोहड्डा है, जिसका गांव उसके गांव से करीब एक किमीमीटर दूर पर है। रोहन से उसकी काफी समय से जान पहचान थी। रोहन ने उसे बताया था कि वह अवैध असलहा की तस्करी करता है। यदि तुम भी इसमें शामिल हो जाओ तो मुनाफा होगा। करीब सात-आठ महीने पहले रोहन व उसके साथियों ने उसे 30 बोर का एक अवैध पिस्टल डेढ़ लाख रुपये में दिया था। जिसे विपिन ने विजय निवासी किनौनी, मेरठ को दो लाख रुपये में बेच दिया था। वह पैसा कमाने के लालच में रोहन व अनिल बंजी आदि के साथ जुड़ गया था। रोहन ने यह भी कहा था कि वह एवं उसके साथी अनिल बंजी आदि पंजाब से कुछ अवैध बंदूके, पिस्टल लेकर आएंंगे, जिनमें से कुछ असलहा व कारतूस सप्लाई करने के लिए इसे देगें। जिसे अपने जान पहचान के किसी ऐसे आदमी को बेचना जो मामले को लीक ना करें। विपिन को थाना कंकरखेड़ा में पंजीकृत मुकदमे में दाखिल कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

-
रिमांड पर लेकर हथियार बरामद कराए जाएंगे
एएसपी ने बताया कि बुधवार को पकड़े गए विपिन के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। जबकि वह काफी समय से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा है। अब उसे कोर्ट से कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद जहां उसने हथियार बेचे या दिए वो हथियार बरामद कराए जाएंगे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें