फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रांची में नाम बदलकर रह रहा था मुठभेड़ में दबोचा गया इनामी अकरम, ऐसे गिरेबां तक पहुंची एसटीएफ

Sat, 01 Dec 2018 09:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ की एसटीएफ और खतौली पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुजफ्फरनगर में हुई मुठभेड़ में जिस एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। वह रांची (झारखंड) में एक वर्ष से अपना नाम बदलकर रह रहा था। बदमाश ने अपना नाम उमर रखा था और वहां पर होटल चलाता था। मुठभेड़ में बदमाश से संघर्ष के दौरान एसटीएफ के तीन सिपाहियों को चोटें भी लगी। वह पहली बार जरायम की दुनिया में वर्ष 2004 में उतरा था।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार की देर रात मेरठ की एसटीएफ टीम के इंचार्ज सुनील कुमार ने सूचना देकर बताया कि एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली के मोहल्ला खालापार निवासी अकरम पुत्र रहमत खतौली में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहा है। मेरठ एसटीएफ की टीम भी बदमाश की तलाश में खतौली पहुंच गई थी। 

बुढ़ाना तिराहे पर रात करीब 12 बजे बदमाश अकरम रोडवेज बस से उतरा। उस बस में एक अन्य यात्री भी उतरा था। अकरम बुढ़ाना रोड की ओर चल दिया। पुलिस ने घेराबंदी करके मुठभेड़ के दौरान बदमाश अकरम को दबोच लिया। इस दौरान बदमाश के साथ पुलिस का संघर्ष भी हुआ। संघर्ष में एसटीएफ के सिपाही विकास धामा, रोमिश तोमर और विवेक पंवार को हल्की चोटें भी लग गई थी। 

पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्जकर बदमाश को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि खतौली थाने से बदमाश अकरम पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पिछले एक वर्ष से बदमाश अपना नाम उमर बदलकर झारखंड की राजधानी रांची में रहा था। रांची में वह चाय का होटल चलाता था। 
विज्ञापन

कई डकैती डाली, 29 मुकदमे दर्ज 
इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश अकरम ने शाहपुर, बुढ़ाना, शहर कोतवाली, पुरकाजी क्षेत्र में डकैती डाली। अकरम मुकीम काला गैंग से जुड़ा है। इसका एक साथी खतौली निवासी दानिश भी है। अकरम पर मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व मेरठ के अलग-अलग थानों में 29 लूट, डकैती के संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। अकरम डकैती की घटनाओं में वांछित चल रहा था।

पहली वारदात 2004  में किया था 
पुलिस ने बताया कि बदमाश अकरम ने पहली बार गोकशी के विरुद्ध अपराध वर्ष 2004 में किया था। अकरम ने मुकीम काला गैंग से मिलकर कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया। वर्ष 2017 में पुलिस मुठभेड़ में अकरम बचकर भाग निकला था।

इसी मुठभेड़ की धारा 307 के तहत खतौली पुलिस ने अकरम पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। बदमाश को पकड़ने वाली टीम में खतौली इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, एसआई रईस खान, सिपाही देवेंद्र राठी, मनीष कुमार, मेरठ एसटीएफ के इंचार्ज सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल रकम सिंह, सिपाही विकास धामा, रोमिश तोमर, विवेक पंवार, जोशी राणा, अंकुर मलिक, आकाशदीप व विनय कुमार शामिल रहे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें