फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बंजारा गिरोह के 25 हजार के इनामी इकबाल को एसटीएफ ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा (मेरठ)। गोतस्करी के मामले फरार चल रहे थाना मीरापुर के गांव संभलहेड़ा निवासी इकबाल को एसटीएफ की टीम ने धर दबोचा वह गैंगस्टर में निरुद्ध था तथा वह 25 हजार का इनामी बताया गया है।
विज्ञापन

तत्कालीन थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने गो तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक ट्रक सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने कस्बा निवासी बाबू खान, जालंधर निवासी रंजीत, अकबर बंजारा व शमीम बंजारा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया थाए जबकि इकबाल निवासी गांव संभलहेड़ा थाना मीरापुर जिला मुजफ्फरनगर फरार चल रहा था। इकबाल गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था। अकबर व सलमान को असम के कोकराझार में हमले में मारे जाना बताया गया था। अकबर बंजारे के साथ पशु तस्करी से जुड़ा इनामी इकबाल को एसटीएफ व थाना पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गया गैंगस्टर कई मुकदमों में वांछित चल रहा था। थाना प्रभारी मुनेश शर्मा ने बताया कि इकबाल के पास से एक तमंचा तथा चार कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें