फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में फौजियों और जूनियर डाक्टरों में मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेंट जोंस स्कूल के पास सैन्यकर्मी की कार से डाॅक्टर के ड्राइवर की बाइक से हो गई थी टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सैन्यकर्मी की कार से डाॅक्टर के ड्राइवर की बाइक की टक्कर को लेकर विवाद के बाद मेडिकल कॉलेज में रविवार को फौजियों और जूनियर डॉक्टरों के बीच मारपीट हो गई और काफी देर तक हंगामा हुआ। हंगामे के दौरान डॉक्टरों ने काम भी नहीं किया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। पुलिस के मुताबिक मेडिकल इमरजेंसी में ड्राइवर को लेकर आए सैन्यकर्मी की बेटी ने कमांड में कॉल कर अन्य फौजियों को बुला लिया था। इसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई और बाद में मारपीट हुई। बाद में मेडिकल थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
सेना में तैनात एक सैन्यकर्मी अपनी कार से बेटी के साथ रविवार को सेंट जोंस स्कूल के पास से जा रहे थे। यहां पर मेडिकल काॅलेज में तैनात एक डाॅक्टर के ड्राइवर की बाइक से कार टकरा गई। ड्राइवर सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सैन्यकर्मी ने ड्राइवर का उपचार कराने के लिए निजी अस्पताल में चलने की बात कही, लेकिन उसने अपना इलाज मेडिकल काॅलेज में कराने की बात कही। इसके बाद सैन्यकर्मी, उनकी बेटी और ड्राइवर मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में पहुंच गए। आरोप है कि सैन्यकर्मी की बेटी ने कमांड को फोन कर दिया। इसके बाद काफी संख्या में फौजी एकत्र होकर इमरजेंसी में पहुंच गए। यहां पर फौजियों की जूनियर डाक्टरों से हाथापाई हो गई। बाद में मारपीट तक नौबत आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जूनियर डाक्टरों ने हंगामा करते हुए काम बंद कर दिया। दोनों पक्षों की ओर से धमकियां दी गईं। हंगामे की सूचना पर मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता मौके पर पहुंचे। मेडिकल पुलिस ने मामले को शांत कराया। काफी देर तक चली गहमागहमी के बाद दोनों पक्ष मेडिकल थाने पहुंचे। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि थाने में दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया है। किसी भी प्रकार की कार्रवाई से मना कर दिया गया है। वहीं, मेडिकल थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ गलतफहमी के कारण विवाद हो गया था। दोनों पक्ष समझौता लिखकर दे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें