फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक रहें : भाव भूषण

विज्ञापन
कैलाश पर्वत मंदिर पर भगवान की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
विज्ञापन
- कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ का 40वां दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कस्बे के कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में विश्व की सुख-शांति-समृद्धि के लिए चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के 40वें दिन विधानाचार्य सौरभ शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया।

धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रवचन करते हुए भाव भूषण महाराज ने कहा कि मनुष्य के जीवन में सकारात्मक सोच का विशेष महत्व है। सकारात्मक विचार ही व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और उसे सफलता के मार्ग पर अग्रसर करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नकारात्मक सोच मनुष्य को भीतर से कमजोर करती है, जबकि सकारात्मक दृष्टिकोण आत्मबल को मजबूत बनाता है। जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना धैर्य और विश्वास के साथ करना चाहिए। हर परिस्थिति में अच्छा देखने की आदत विकसित करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है।
महाराज ने कहा कि आज के समय में भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण लोग तनावग्रस्त हो रहे हैं। ऐसे में सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता ही व्यक्ति को संतुलन प्रदान करती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमित ध्यान, साधना और अच्छे विचारों को अपनाने का आह्वान किया।
स्वर्ण कलश से अभिषेक सुरेंद्र जैन ने किया। शांतिधारा उज्ज्वल जैन, सुनील जैन, श्रेयांश जैन, दीप का प्रज्ज्वलन समीक्षा जैन, सीमा जैन, साधना जैन और सुनीता दीदी ने शांतिधारा का उच्चारण किया।
विज्ञापन


इस मौके पर क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, अजीत प्रसाद जैन, वीरेंद्र जैन, अभय कुमार जैन, अरुण जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें