फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, रविदास मंदिर की तीन मूर्तियां तोड़ी, तनाव

Wed, 25 Jul 2018 11:00 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। यहां संत रविदास मंदिर में तीन मूर्तियों को खंडित कर दिया गया। जिससे गांव में तनाव फैल गया। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


ग्राम पिंजौरा के संत रविदास मंदिर में असामाजिक तत्वों ने रात में तीन मूर्तियों को खंडित कर दिया, जबकि संत रविदास की प्रतिमा के समक्ष लगे शीशे को भी तोड़ डाला। जिससे गांव में तनाव व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया। पुलिस ने नई मूर्तियां मंगवा ली हैं। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।       

देहात कोतवाली के ग्राम पिंजौरा स्थित संत रविदास मंदिर में असामाजिक तत्वों ने रात में तोड़फोड़ की। मंदिर में लगी हनुमान, भैरोनाथ और नटराज की मूर्तियों को खंडित कर दिया। यही नहीं शीशे के अंदर लगी संत रविदास की मूर्ति को भी खंडित करने का प्रयास किया और शीशा तोड़ डाला। असामाजिक तत्वों ने बिजली की वायरिंग तक उखाड़ डाली। सुबह होने पर लोगों को घटना के बारे में पता चला तो हंगामा हो गया। मूर्तियां खंडित किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझा कर तथा नई मूर्तियां लगवाए जाने का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने तीनों खंडित मूर्तियों के स्थान पर स्थापित करने के लिए नई मूर्तियां मंगवा ली हैं। नगर निगम के क्षेत्र के पार्षद फूल कुमारी के बेटे ललित कटारिया का कहना है कि किसी असामाजिक तत्व ने अथवा नशे की हालत में किसी व्यक्ति ने मंदिर में तोड़फोड़ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात के खिलाफ कराया मामला दर्ज 

रविदास मंदिर सहारनपुर - फोटो : अमर उजाला
गांव में मूर्तियों के क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले को पुलिस दबाने का प्रयास करती रही। मंदिर कमेटी के लोगों से मूर्तियां बनवाई गईं हैं। जिन्हें स्थापित कराया जाएगा। इस मामले में मंदिर समिति के अध्यक्ष पहल सिंह ने देहात कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।      

नई मूर्तियां कराई जाएंगी स्थापित       
अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने मूर्तियों को खंडित किया था। लेकिन मामला शांत करा दिया गया है। नई मूर्तियां लगवाई जा रहीं हैं। मामला भी दर्ज करा दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें