फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुभारती विश्वविद्यालय में पुरातत्व विशेषज्ञ सर कनिंघम की प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में शुक्रवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संस्थान (एएसआई) के संस्थापक सर अलेक्जेंडर कनिंघम की प्रतिमा का अनावरण किया गया। सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण, कुलपति प्रो. पीके शर्मा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने सर कनिंघम की प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विवेक रस्तोगी ने कहा कि सर अलेक्जेंडर कनिंघम एक ब्रिटिश अभियंता थे। उनकी दूरदृष्टि ने भारत की प्राचीन सभ्यता, बौद्ध स्मारकों और गौरवशाली अतीत को पुनः खोजने और संरक्षित करने में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय केवल अकादमिक ज्ञान नहीं बल्कि राष्ट्रवादी सोच और सेवा भाव से परिपूर्ण नागरिक तैयार कर रहा है। डॉ. अतुल कृष्ण ने कहा कि यह प्रतिमा कनिंघम के प्रति हमारी श्रद्धांजलि है और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने कहा कि बुद्ध के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 11 से 17 अक्टूबर तक चतुर्थ सुभारती बुद्ध मेले का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. शशिराज तेवतिया, प्रो. पिंटू मिश्रा, डॉ. संदीप चौधरी, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. रितेश चौधरी, डॉ. देशराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें