पंडित सोमेश्वर दत्त पंकज का कहना है कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खंडित मूर्तियों की मरम्मत कराकर उनकी पूजा-अर्चना नहीं की जाती। मंदिर में नई मूर्तियों को स्थापित करने के बाद ही पूजा-अर्चना होगी।
ग्राम प्रधान कौशल सिंह का कहना है कि श्रद्धालुओं ने मंदिर में नई मूर्तियां स्थापित करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। साथ ही ग्रामवासियों ने पुलिस से फरार शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रामसेवक का कहना है कि मामले की जांच कर फरार शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/