फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बागपत में प्रतिमा विवाद गहराया, रालोद नेता बोले- हर कीमत पर करेंगे प्रतिमाओं का अनावरण

Thu, 11 Mar 2021 05:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत ब्लॉक परिसर में ध्वस्त किया गया प्रतिमाओं के लिए निर्मित चबूतरा व ब्लॉक मुख्यालय में रखी दोनों प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में चौधरी चरण सिंह और राजेश पायलट की प्रतिमा अनावरण रोकने को लेकर भड़के आक्रोश के बीच बुधवार को सर्वजातीय, गुर्जर समाज व रालोद की पंचायत हुई। इसमें प्रशासन के रवैये की निंदा करते हुए हर कीमत पर प्रतिमा अनावरण करने का एलान लिया गया। आगामी रणनीति के लिए 51 सदस्यीय समिति गठित की गई।

विज्ञापन


ब्लॉक मुख्यालय में 14 मार्च को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और केंद्रीय मंत्री व किसान नेता राजेश पायलट की प्रतिमा का अनावरण प्रस्तावित है। आरोप है कि प्रशासन ने प्रतिमाओं के लिए निर्मित चबूतरा ध्वस्त करा दिया था। इसे लेकर गुर्जर समाज और रालोद ने बुधवार को पंचायत आहूत की। गुर्जर भवन में हुई समाज की पंचायत में मेरठ और मुजफ्फरनगर से भी लोग पहुंचे।

यह भी पढ़ें: खनन माफिया इकबाल की और बढ़ेंगी मुश्किलें, घर को दर्शाया था मुखौटा कंपनी का दफ्तर, खातों में नहीं था वास्तविक लेनदेन
विज्ञापन


गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष करतार सिंह गुर्जर ने कहा कि प्रशासन के रवैये से लोगों में आक्रोश है। सत्ताधारियों की तुच्छ राजनीति से देश के महापुरुषों का अपमान हो रहा है।

तय समय पर हर कीमत पर प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। पंचायत के बाद समाज के नेता ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह समझाकर सभी को शांत किया।

इसके बाद गुर्जर समाज के लोग सरूरपुर कलां में आयोजित सर्वजातीय पंचायत में शामिल हुए। यहां भी प्रशासन के रवैये की कड़ी भर्त्सना की गई। साथ ही 51 सदस्यीय टीम का गठन किया। तय हुआ कि बृहस्पतिवार दोपहर अहेड़ा गांव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह गुर्जर के आवास पर बैठक होगी, जिसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन


पंचायतों में मुनेश बरवाला, सुरेंद्र चौधरी, तेजपाल गुर्जर, भोपाल सिंह, शौराज गुर्जर, ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर, जितेंद्र धामा, कपिल गुर्जर, कृषिपाल चौधरी, शिवकुमार शास्त्री, प्रताप गुर्जर, आस मोहम्मद, रमेश त्यागी, धन सिंह वाल्मीकि, मांगेराम जाटव, नीरज पंडित, बिल्लू प्रधान, अभिषेक चौधरी, रामपाल ढाका, डॉ. वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें