फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फर्नीचर कारोबारी के बयान दर्ज, तीन पुलिसकर्मियों को दूसरा नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्नीचर कारोबारी ने पुलिसकर्मियों पर लगाया था प्रताड़ित कर अवैध वसूली का आरोप
विज्ञापन

पहले नोटिस पर बयान देने नहीं पहुंचे पुलिसकर्मी, दूसरा नोटिस एसपी सिटी ने किया जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। साइबर फ्रॉड की थ्री लेयर रकम नोएडा सेक्टर- 93 गेझा निवासी शाहिद चौधरी के खाते में आने का हवाला देकर धमकाकर अवैध रूप से हिरासत में रखकर प्रताड़ित करने के मामले में तीनों पुलिसकर्मियों ने अभी तक बयान दर्ज नहीं कराए हैं। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने दूसरा नोटिस भी पुलिसकर्मियों को जारी किया है। शाहिद चौधरी बुधवार को एसपी सिटी समक्ष पेश हुए और उन्होंने कहा कि उनको प्रताड़ित कर वसूली की गई है। ऐसे में सभी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इससे पहले शादाब राव अपने बयान एसपी सिटी के समक्ष दे चुका है।
लिसाड़ी गेट थाने के बराबर में बने साइबर कैफे के संचालक मवाना निवासी शादाब राव के भाई दानिश ने लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी थी। जिसमें आरोप लगाया था कि शाहिद चौधरी का उनके साथ लेन-देन है। जिसकी रकम शाहिद नहीं दे रहे हैं। साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी अंकित सागर और हेड कांस्टेबल नीरज कुमार ने शाहिद चौधरी को शिकायत का हवाला देकर मेरठ बुलाया। उनके और उनकी पत्नी के खाते फ्रीज करा दिए।
विज्ञापन

शाहिद ने आरोप लगाया था कि 2 अगस्त 2026 को जब लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे तो वहां पर अंकित सागर और नीरज कुमार ने उनके साथ अभद्र व्यवहार कर हवालात में डाल दिया। जहां पर उनको प्रताड़ित किया गया। 4 अगस्त 2026 को चार लाख रकम दिए जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था, लेकिन उनकी घड़ी और बेल्ट वापस नहीं की गईं।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे आठ लाख रुपये की मांग की गई थी। उन्होंने लगभग 4.72 लाख रुपये की अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाया था। वहीं शाहिद से खतौली के थाने की पमनावली चौकी में तैनात दरोगा मोहम्मद आरिफ ने भी अवैध वसूली की थी। आरिफ को निलंबित किया गया था। लिसाड़ी गेट थाने में तैनात अंकित सागर और हेड कांस्टेबल नीरज कुमार को निलंबित किया गया था।
शादाब राव के बयान पहले हो चुके हैं, जिसमें शादाब ने अपने भाई दानिश से लेन-देन होने की बात शाहिद चौधरी पर लगाया था। अब बुधवार को शाहिद चौधरी ने अपने बयान दर्ज करा दिए हैं और कार्रवाई की मांग की है।
एसपी सिटी ने बताया कि निलंबित दरोगा अंकित सागर, हेड कांस्टेबल नीरज कुमार और मुजफ्फरनगर के खतौली थाने में तैनात दरोगा मोहम्मद आरिफ को पहले नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद बयान दर्ज नहीं हुए। अब उनको दूसरा नोटिस बयान देने के लिए जारी किया गया है।


तीन नोटिस देने का है नियम, नहीं आने पर होगी कार्रवाई
तीनों निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों को पहले एक नोटिस एसपी सिटी जारी कर चुके हैं। इसके बावजूद पुलिसकर्मी बयान देने नहीं आए हैं। दूसरा नोटिस बुधवार को जारी किया गया है। इसके बावजूद नहीं आए तो तीसरा नोटिस देने का भी नियम सर्विस नियमावली में है। तीन दिन के अंदर दूसरे नोटिस के बावजूद नहीं आते तो तीनों निलंबित पुलिसकर्मियों को तीसरा नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि तीसरे नोटिस पर भी नहीं आते हैं तो मान लिया जाता है, कि उनको अपने पक्ष में या इस संबंधित मामले में कोई बयान नहीं देने हैं। जिसके आधार पर सभी साक्ष्यों का अवलोकन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें