फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता की मां से मिली राज्य महिला आयोग की सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। किशोरी का अपहरण करने के बाद होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रविवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने पीड़िता के घर पहुंच कर उसकी मां का दर्द सुना। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
अपहरण के बाद किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य हिमानी अग्रवाल ने मेरठ के बाल संरक्षण अधिकारी व वन पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी को नाराज होकर घर से नहीं जाना चाहिए था। इस प्रकरण के बाद भी उसने परिवार वालों से मिलने से इन्कार कर दिया। यदि बेटी को कोई समस्या है तो वह अपने माता-पिता को बताए। पीड़िता की मां ने बताया कि यदि बेटी के घर आने पर उसकी जल्द शादी कर दी जाएगी। उधर बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि जब तक बेटी बालिग न हो जाए तब तक वह लोग उसकी शादी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, किशोरी को अगवा कर होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में होटल संचालक भी आरोपियों का सहयोग करने का आरोपी है। पुलिस जांच में होटल संचालक को भी पॉक्सो एक्ट में आरोपी बनाया गया है लेकिन अपनी हालत खराब होना बताकर होटल संचालक अस्पताल में भर्ती हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें