मेरठ में प्रदेश स्तरीय महिला बास्केटबाल और पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन अक्टूबर में होगा। खिलाड़ियों के चयन के लिए जिला व मंडलीय ट्रायल्स निर्धारित तिथियों पर कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अवसर मिलेगा।
मेरठ। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 8 अक्तूबर तक मेरठ में किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल 29 सितंबर को दोपहर 3 बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। मंडलीय ट्रायल 30 सितंबर को सुबह 11 बजे से होंगे।
विज्ञापन
वहीं, प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 13 अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ में होगा। प्रतियोगिता 46-48 किलोग्राम भार वर्ग, 48-51 किलोग्राम, 51-54 किलोग्राम, 54-57 किलोग्राम, 57-60 किलोग्राम, 60-63 किलोग्राम, 67-71 किलोग्राम, 71-75 किलोग्राम, 75-80 किलोग्राम, 80-86 किलोग्राम, 86-92 किलोग्राम व 92 प्लस किलोग्राम वर्ग में होगी। इसे लेकर जिला स्तरीय ट्रायल 9 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे से और मंडलीय ट्रायल 10 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। संवाद