फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं जनसमस्याएं

विज्ञापन
जानीखुर्द। महिला आयोग की सदस्य गांव महपा में समस्या सुनते हुए फोटो स्वयं
विज्ञापन
निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिया एक सप्ताह का समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जानीखुर्द। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने शनिवार को सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर महिलाओं की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि महिलाओं से जुड़ी सभी शिकायतों का समाधान एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। डॉ. मीनाक्षी भराला ने क्षेत्र के गांव गूण, गेझा, मुजक्कीपुर और महपा आदि का भ्रमण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा। महिलाओं से सीधे संवाद करते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं की अनदेखी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डॉ. मीनाक्षी भराला ने कहा कि गांवों में पेंशन संबंधी समस्याओं का अंबार है। इसके समाधान के लिए जल्द ही प्रशासन से वार्ता कर गांवों में ही विशेष पेंशन कैंप लगवाए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगवाने की भी घोषणा की। इस मौके पर चौधरी बबली, चौधरी अनूप सिंह, ब्रह्म सिंह, रामवीर सिंह नेक, अशोक सैनी, विनय तोमर, मास्टर ऋृषि, विनोद जिंदल, प्रदीप गेझा और शिव कुमार व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें