फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वालीबॉल प्रतियोगिता में स्टेडियम-ए बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही जिला स्तरीय जूनियर वर्ग प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। वॉलीबाल स्पर्धा में स्टेडियम-ए की टीम विजेता रही। पहले प्रतियोगिता का समापन 20 मार्च को होना था लेकिन बारिश के कारण शनिवार को ही फाइनल मुकाबले खेले गए।
प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया। पहले सेमीफाइनल में स्टेडियम-ए ने कृष्णा पब्लिक स्कूल को 21-18 व 21-17 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम-बी ने दर्शन एकेडमी को 21-15 व 21-17 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला स्टेडियम-ए और स्टेडियम-बी के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम-ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21-14 व 21-17 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव और वॉलीबाल संघ के जिला सचिव वीपी चमोला ने किया। प्रतियोगिता के संचालन में बीपी चमोला, सौरभ वर्मा, अनमोल, कोशल, वरुण, अमित, नकुल सहित अन्य ने सहयोग दिया। इस अवसर पर उप क्रीड़ाधिकारी अब्दुल आहद, कुलविंदर सिंह, प्रमोद शर्मा, ललित पंत, सौरभ वर्मा, निर्मला देवी, अभिषेक द्विवेदी, संदीप सहित सभी प्रशिक्षक, टीम मैनेजर एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें