सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने भाजपा पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती थी, लेकिन उनकी आय आधी हो चुकी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने कहा कि किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान सरकार ब्याज समेत जल्द करें। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती थी, लेकिन उनकी आय आधी हो चुकी है।
विज्ञापन
राजपाल कश्यप बुधवार को मेरठ के सर्किट हाउस में मीडिया से मुखातिब हुए। इसके बाद सिवाल खास विधानसभा के किनौनी गांव में सभा की। बाद में समाजवादी पार्टी के 16 युवा कार्यकर्ता जो जेल में बंद हैं, उनसे मुलाकात कर जल्द बाहर निकलवाने का आश्वासन दिया।
जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने बताया कि 18 अक्तूबर को बुढ़ाना में सपा मुखिया अखिलेश यादव की सभा को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर प्रचार किया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा से आवेदन करने वालों को निर्देश दिए हैं कि सभी 15-15 बसें बुढ़ाना की सभा में ले जाएं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विपिन मनोठिया, अतुल प्रधान, योगेश वर्मा, संजीव यादव, हरिश्चंद्र प्रजापति, मनोज सैनी और राहुल आदि मौजूद रहे।