फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा पर बोला हमला, कहा-किसानों का उत्पीड़न कर रही सरकार

Thu, 05 Dec 2019 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
जिमखाना मैदान से सरकार के विरूद्ध निकाले गये पैदल मार्च में शामिल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अ?
विज्ञापन
गन्ना बकाया भुगतान और गन्ना रेट को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने जिमखाना मैदान से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। इसका नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने किया। कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही हैं। दोनों सरकारों ने चुनाव में किसानों से किए वादे पूरे नहीं किए हैं। 14 दिन के अंदर गन्ना मूल्य भुगतान कराने का वादा करने वाली भाजपा के राज में पिछले पेराई सत्र का 6000 करोड़ से ज्यादा गन्ना मूल्य बकाया है।
विज्ञापन


अजय कुमार ने कहा कि प्रदेश के गन्ना मंत्री 2012 से 2017 तक विधायक रहे। इस दौरान वह सदन में सपा सरकार से ब्याज समेत गन्ने का भुगतान कराने की मांग करते थे। आज उनकी विधानसभा क्षेत्र के थानाभवन मिल पर ही 250 करोड़ से ज्यादा का बकाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को न्याय दिलाने का बीड़ा उठा लिया है। अब चाहे आंदोलन करना पड़े या जेल जाना पड़े कोई पीछे नहीं हटेगा। देश की अर्थव्यवस्था रसातल में पहुंच रही है।

किसान आत्महत्या कर रहे हैं। बेटियों की सुरक्षा दांव पर लगी है। इसके बावजूद सरकार अपनी नाकामियों को स्वीकार नहीं कर रही है। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा को खत्म करने का अभियान क्रांतिधरा से ही चलाया जाएगा। अजय कुमार ने बताया कि 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना रेट और बकाया भुगतान को लेकर आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर पार्टी नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजर आई अनुशासनहीनता
जिमखाना मैदान पर पार्टी नेता अलग-अलग खेमों में खड़े नजर आए। कलक्ट्रेट पर पहुंचकर रही सही कसर पूरी हो गई। फोटो खिंचवाने के चक्कर में कांग्रेसियों ने अजय कुमार को घेरे रखा। प्रदेश अध्यक्ष को कई बार अनुशासन बनाए रखने की अपील करनी पड़ी। वहीं लंबे समय से किसी कार्यक्रम में दिखाई नहीं देने वाले नेता भी प्रदेश अध्यक्ष को शक्ल दिखाने के लिए घरों से निकलकर पहुंचे। इस बात को लेकर कांग्रेसी चर्चा करते रहे।

भीड़ जुटाने में कामयाब रहे नवनियुक्त अध्यक्ष
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी कार्यक्रम में भीड़ जुटाने में कामयाब रहे। अवनीश काजला के साथ गांव से काफी किसान ट्रैक्टर ट्राली के साथ पहुंचे थे। किसान अपने साथ गन्ना भी लेकर आए थे। प्रदेश अध्यक्ष ने काजला व अंसारी को अच्छे कार्यक्रम के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में ये रहे शामिल

पूर्व विधायक पंडित जयनारायण शर्मा, पूर्व विधायक हरेंद्र अग्रवाल, दामोदर शर्मा, गजराज सिंह, जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रभारी वीरेंद्र गुड्डू, विदित चौधरी, वरिष्ठ नेता चौधरी यशपाल सिंह, मोनींद्र सूद, नवनीत नागर, युगांश राणा, अभिमन्यु त्यागी, अखिल कौशिक, डॉ. यूसुफ कुरैशी, कृष्ण कुमार किशनी, सलीम कुरैशी, गौरव भाटी, शक्ति सिंह एडवोकेट, सुमित शर्मा, डॉ. प्रभात गौतम, आदित्य शर्मा, शबी खान, रोहित गुर्जर, मनजीत कौछड़, हरिकिशन आंबेडकर, नरेंद्र अग्रवाल, रेखा नागपाल, सपना सोम, सविता सोमानी, ओमवीर यादव, आशाराम, योगी जाटव, संजय गोयल, नईम राणा, अनल सुल्तान, हरीश वशिष्ठ, केडी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें