फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सितंबर में मेरठ में होगी स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला बैडमिंटन संघ की ओर से किया जाएगा प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला बैडमिंटन संघ की ओर से अभी हाल ही में जिला स्तरीय बैडमिंटन चैँपियनशिप का आयोजन किया गया। अब एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर दी गई है। सितंबर के पहले सप्ताह में यह आयोजन होगा। इसमें कई जिलों के खिलाड़ी यहां मेरठ में प्रतिभाग करेंगे। पुरुष और महिला दोनों वर्ग में मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

जिला बैडमिंटन संघ की ओर से मोदीपुरम स्थित विहान प्लेफिट में प्रतियोगिता कराई गई। इसमें अंडर-9 से लेकर 65 प्लस श्रेणी में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अब इस प्रतियोगिता के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। संघ की ओर से सितंबर के पहले सप्ताह में मोदीपुरम में ही दो स्थानों पर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप कराई जाएगी। इसके लिए एसोसिएशन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें महिला और पुरुष दोनों वर्ग में ही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता दस कोर्ट में आयोजित होगी। सभी वर्ग में खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के विजेता को नकद धनराशि, ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें