फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राज्य पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य का पैतृक गांव में स्वागत

विज्ञापन
राज्य पुरस्कार प्राप्त मुरलीपुर कालेज के प्रधानाचार्य डा सुखपाल ​सिंह तोमर का उन्हे पेतृक गांव 
विज्ञापन
मुंडाली। एसएसवी इंटर काॅलेज मुरलीपुर के प्रधानाचार्य डाॅ. सुखपाल सिंह तोमर को शिक्षक दिवस पर राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया। बृहस्पतिवार को उनके पैतृक गांव मऊखास में ग्रामीणों द्वारा फूलमाला से उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

डाॅ. सुखपाल सिंह तोमर एसएसवी इंटर काॅलेज मुरलीपुर में प्रधानाचार्य पद पर हैं। इन्हें शिक्षक दिवस पर विशिष्ट कार्य करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया था। पैतृक गांव मऊखास पहुंचने पर कई स्थानों पर उनका फूलमाला, शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न देकर भव्य स्वागत किया गया। मेरठ काॅलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दुष्यंत तोमर व अशोक तोमर के आवास पर भव्य स्वागत किया गया। गांव में उनके स्वागत में रैली भी निकाली गई।
इस दौरान भाेपाल सिंह तोमर, नरेश चेयरमैन, दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज, महीपाल तोमर, वीर सिंह, अशोक पहलवान, जसवंत तोमर, गजेंद्र राणा, भोपाल चेयरमैन, ब्रजमोहन जाटव, मुकेश तोमर, तिलकराज, सोनू चैयरमेन, डाॅ. सचिन तोमर, विकास तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें