फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पांच किसानों के नलकूपों से स्टार्टर व केबल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव बाड़म के जंगल में स्थित पांच किसानों के नलकूपों से शनिवार रात चोर स्टार्टर, केबल, कटआउट समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। रविवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित किसानों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव बाड़म निवासी पंकज त्यागी, अमित त्यागी उर्फ जोनी, विकास त्यागी, मोनू त्यागी और सोनू त्यागी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके खेतों में लगे नलकूपों से चोर रात के समय स्टार्टर, केबल, कटआउट और अन्य विद्युत उपकरण चोरी कर ले गए। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में पूर्व में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। घटना के बाद किसानों में रोष व्याप्त है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि किसानों की ओर से तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें