मेरठ। बाल दिवस पर बृहस्पतिवार को विभिन्न स्कूलों में कार्यकम आयोजित किए गए। इस दौरान बच्चों ने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के योगदान को याद किया गया। स्कूलों में विभिन्न स्टॉल लगाए गए, शिक्षकों ने बच्चों को उपहार दिए।
आरजी गर्ल्स पीजी कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग की बीए की छात्राओं ने आउटरिच एक्टिविटी के तहत आंगनबाड़ी केंद्र (पूर्वा अहिरान) नगर क्षेत्र में बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया गया। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक, मीडिया प्रभारी प्रो. सुनीता, प्रभारी प्रो. सोनिका चौधरी के निर्देशन में डॉ. ममता कुमारी ने कार्यक्रम किया। डॉ. श्वेता त्यागी, डॉ. हिमानी विश्नोई, दीपा कांडपाल, विदुषी, सहायिका सुनीता शर्मा, सोनी जेनर, मधुरता, जोया, जिज्ञासा, हिमांशी आदि मौजूद रहे।
सीएबी इंटर कॉलेज में कोआर्डिनेटर एनसीसी ऑफिसर विजयपाल सांवरिया ने बताया कि हर बच्चे के लिए हर अधिकार थीम पर बच्चों को उनके मौलिक अधिकार, शिक्षा, भोजन, आवास और स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य नरेंद्र यादव और अनिल गर्ग द्वारा अच्छा कार्य करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
खैरनगर स्थित हमीदिया गर्ल्स हाईस्कूल में बाल दिवस पर प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जीवन शैली और आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। प्रधानाचार्य सलमा जबी ने छात्र-छात्राओं से पूर्व प्रधानमंत्री के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। संचालन राफिया जावेद ने किया।
विज्ञापन खबर अनिवार्य फोटो सहित
रिया ने स्कूली बच्चों को खिलाई चॉकलेट
मेरठ। तिलक रोड निवासी रिया रस्तोगी ने सरकारी स्कूल के बच्चों को चॉकलेट खिलाई और उनसे दोस्ती करने के लिए अपना नाम रियो बताया। रिया ने कहा कि सभी बच्चों को प्यार और दुलार की जरूरत होती है। चाहे वो बच्चा अल्प विकसित, दिव्यांग, अमीर, गरीब किसी भी वर्ग से हो, सभी को प्यार और दुलार चाहिए। रिया ने एक कविता भी बच्चों को सुनाई। संवाद