फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्युत उपकेंद्र में कर्मचारियों से मारपीट, कैश लूटने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र के कैश रूम में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट करने, कैश लूटने का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। मामले में अवर अभियंता विजयपाल सिंह ने तहसीम समेत 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
तहरीर के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 3:05 बजे तहसीम अपने 10-12 साथियों के साथ विद्युत उपकेंद्र के कैश रूम में पहुंचा। आरोप है कि वहां पहुंचते ही आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर गौरव, बलराज, विशाल और विपिन के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता ने तहरीर में आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपियों ने कैश लूटने का भी प्रयास किया। घटना की सूचना डायल- 112 पर दी गई। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी कर्मचारियों को बाहर मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। अवर अभियंता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें