मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को हैंगओवर स्क्वाॅड और जीबीसीसी टीम के बीच मैच हुआ। इसमें हैंगओवर स्क्वाॅड ने 66 रन से मैच जीता।हैंगओवर स्क्वाॅड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। इसमें दीपक सिद्धू ने 39, अभिषेक ने 39, आदित्य ने 24, प्रशांत ने 20 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में कपिल ने तीन, अरुण ने दो, चिराग ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीबीसीसी की टीम 10 ओवर में 81 रन ही बना सकी। इसमें निखिल ने 28, सिद्धांत ने 19 रन बनाए। गेंदबाजी में आकाश ने छह और अरुण ने दो विकेट लिए। इस मौके पर आयोजक संजीव शर्मा, सतीश शर्मा, दीपक, हनी काजला सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद