फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जोनल स्केटिंग टूर्नामेंट में सेंट थॉमस ने ट्राफी जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल में मंगलवार को सीआईएससीईजोनल स्केटिंग टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इसमें सेंट थॉमस की टीम ने ट्रॉफी जीती।
प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्य अनुग्रह डीन ने किया। टूर्नामेंट में मेरठ जोन की छह टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल मेरठ, सेंट मैरीज एकेडमी मेरठ, सेंट पैट्रिक्स एकेडमी, सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल, सोफिया गर्ल्स स्कूल, क्रिस्तु ज्योति कॉन्वेंट स्कूल बागपत की टीमें शामिल रहीं।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल ने 132 अंक प्राप्त कर सीआईएससीई जोनल स्केटिंग टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। टूर्नामेंट में द्वितीय स्थान कृस्तु ज्योति स्कूल बागपत और तृतीय स्थान सेंट पैट्रिक्स एकेडमी मेरठ ने प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। आयोजन में आकाश मसीह, कोच फिरोज फारुकी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें