फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संत जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज का हाईस्कूल-इंटर रिजल्ट शत-प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। संत जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज का यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट परिणाम आने पर विद्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिला।
हाईस्कूल में अदीबा मलिक ने 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कीर्ति सैनी ने 91.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा अलीना ने 87.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट के कला वर्ग में सपना ने 79.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, शिफा ने 76.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और छवि ने 74.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

वाणिज्य वर्ग में नबिया ने 82.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, अनुष्का ने 80.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, अलसमा और साबिया ने 76 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

विज्ञान वर्ग में साक्षी ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, शिफा ने 80.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और बुलबुल ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पाया। व्यावसायिक वर्ग में रिहाना ने 87.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, नेहा सैनी ने 84 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, तनु और जिकरा ने 80.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पाया। प्रधानाचार्या डॉ. मीना नायडू ने सभी छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें