फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसएसपी ने रक्षाबंधन पर सरधना में किया नगर भ्रमण

विज्ञापन
सरधना। रक्षाबंधन पर सरधना में भ्रमण के लिए पहुंचे एसएसपी बीबीजीटीएस मूृर्ति का नगर के लोगों ने 
विज्ञापन
- बच्चियों ने एसएसपी, एसपी देहात और सीओ को बांधी राखी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। रक्षाबंधन पर्व पर नगर में पांडुकशिला रोड स्थित श्री विद्यासागर निलय जैन मंदिर में पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बच्चियों से राखी बंधवाई और उन्हें मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान नगर के गणमान्य लोगों ने नवनियुक्त एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बच्चियों से राखी बंधवाने के बाद एसएसपी ने क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस को आमजन के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बिनौली रोड स्थित पेट्रोल पंप से देवी मंदिर तक पैदल भ्रमण किया। उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस मौके पर सूर्यदेव त्यागी, पंकज जैन, आलोक जैन, विनोद जैन, डॉ. ओमकार पुंडीर, शानू जैन, दीपक जैन, ऋषभ जैन, अनुज त्यागी, नवीन त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें