फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एक्शन में एसएसपी, अवैध वसूली पर दरोगा और आरक्षी चालक को किया सस्पेंड

Thu, 04 Jul 2019 10:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोकशी व झगड़े के दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों से अवैध वसूली कर पुलिस कार्रवाई प्रभावित करने के मामलों में एसएसपी ने कुटेसरा चौकी प्रभारी के साथ ही मंसूरपुर थाने के जीप चालक को भी सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी ने कार्य में लापरवाही बरतने और भ्रष्टाचार की कोई भी शिकायत सामने आने पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। मामला यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद का है।

विज्ञापन


चरथावल थाना क्षेत्र के गांव पावटी खुर्द में मंगलवार रात गोकशी की सूचना पर कुटेसरा चौकी प्रभारी एसआई बीरबल सिंह मौके पर पहुंचे थे। मौके से आठ किलो गोमांस और कटान के उपकरण बरामद किए गए थे। एसआई बीरबल ने इस मामले में केवल दो आरोपियों रिजवान पुत्र अख्तर और इरफान पुत्र अख्तर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। ग्रामीणों ने एसआई पर गोकशों को बचाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी, जिस पर सीओ सदर धनंजय कुशवाहा ने एसओ चरथावल सूबे सिंह यादव को जांच के लिए गांव में भेजा था। एसएसपी अभिषेक यादव के संज्ञान में मामला जाने के बाद गुरुवार को आनन-फानन में इरफान पुत्र कामुदीन व ताजिम पुत्र शमशेर के नाम भी मुकदमे में बढ़ा दिए गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर एसएसपी ने गुरुवार को ही एसआई बीरबल सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। 

उधर, मंसूरपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित देवराना होटल परिसर में बुधवार देर रात कार सवार कुछ युवकों का गार्ड से विवाद हो गया था। होटल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो मंसूरपुर थाने का जीप चालक आरक्षी विरेंद्र सिंह अकेली जीप लेकर मौके पर पहुंच गया। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि आरक्षी जीप चालक द्वारा होटल परिसर से कार सवार तीन लोगों को पकड़ लिया गया, जिन्हें मौके पर ही अवैध वसूली कर छोड़ दिया गया था। मामले में आरक्षी विरेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि आगे भी विभागीय भ्रष्टाचार का कोई भी मामला प्रकाश में आने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नामजद आरोपियों में एक की वल्दियत भी कर दी थी तब्दील
गांव पावटी खुर्द में पकड़ी गई गोकशी के मामले में आरोपियों को बचाने के लिए कुटेसरा चौकी प्रभारी एसआई बीरबल सिंह द्वारा बड़ा खेल किया गया था। शुरुआत में तो चौकी प्रभारी ने गोकशी पकड़े जाने के बावजूद मामले को रफा-दफा कर दिया था, लेकिन बाद में दबाव बढ़ने पर देर रात करीब डेढ़ बजे दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उक्त दोनों आरोपियों में से भी एक की वल्दियत ही बदल दी गई। मामले का खुलासा होने पर गुरुवार को दो ओर आरोपियों के नाम मुकदमे में बढ़ा दिए गए, जिनमें से एक रिजवान पुत्र फतेहदीन को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

गोकशी के गढ़ में दोबारा पाई थी तैनाती
पिछली सपा सरकार में एसआई बीरबल सिंह दधेडू चौकी प्रभारी थे। बाद में उन्हें कुटेसरा चौकी प्रभारी बनाया गया था। भाजपा सरकार में एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने उन्हें दोबारा कुटेसरा चौकी प्रभारी बना दिया था। इस चौकी क्षेत्र में आने वाले गांव कुटेसरा व पावटी गोकशी के गढ़ माने जाते हैं, जहां बार-बार एसआई बीरबल सिंह द्वारा सेटिंग-गेटिंग के बल पर चार्ज लिया जाता रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें