आपने आज तक सुना व पढ़ा होगा कि पति ने पत्नी को जान से मारने की धमकी दी, लेकिन यहां तो मामला ही दूसरा है। एक युवक आपबीती सुनाते हुए एसएसपी ऑफिस पर फूट-फूटकर रोया।
पत्नी से जान का खतरा जताकर सोमवार दोपहर को एक युवक एसएसपी ऑफिस पर फूटकर रोया। युवक का आरोप है कि पत्नी कई बार उसकी पिटाई कर चुकी है।
परीक्षितगढ़ निवासी एक युवक की शादी सात साल पहले लावड़ चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला के साथ हुई थी। दंपति से एक बेटा और एक बेटी है। एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देते हुए युवक ने आरोप लगाया कि तीन दिन पहले पत्नी ने गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत सुन रहीं सीओ ट्रैफिक से कहा कि साहब, उसकी पत्नी कभी भी उसकी हत्या करा सकती है। यदि इंसाफ नहीं मिला तो जान चली जाएगी। सीओ ने पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/