फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने किया महिला आरक्षी प्रशिक्षण विद्यालय का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन स्थित महिला आरक्षी प्रशिक्षण विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशिक्षण संस्थान की संपूर्ण कार्यप्रणाली, व्यवस्था और सुविधाओं का जायजा लिया गया।
विज्ञापन

एसएसपी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की दैनिक रूपरेखा, पाठ्यक्रम की गुणवत्ता, शारीरिक प्रशिक्षण, परेड अभ्यास तथा अन्य व्यावसायिक दक्षता प्रशिक्षण की समीक्षा की। प्रशिक्षु महिला आरक्षियों की उपस्थिति, समय पालन, ड्रेस कोड, अनुशासनात्मक आचरण आदि की जांच की। पुस्तकालय, अध्ययन कक्ष, प्रशिक्षण के लिए उपयोग में लाई जा रही सामग्री व उपकरणों की स्थिति देखी। छात्रावास, शौचालय, स्वच्छता, पेयजल, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा तथा विश्रामगृह आदि की स्थिति की भी जांच की। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए। प्रशिक्षु महिला आरक्षियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं को भी गंभीरता से सुना गया। एसएसपी ने कहा कि महिला आरक्षियों को उत्तम प्रशिक्षण देना पुलिस महकमे की प्राथमिकता है और इसके लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें