फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसएसपी ने सरूरपुर थाना प्रभारी को किया सम्मानित

विज्ञापन
सरूरपुर। एसएसपी ने एसओ सरूरपुर अजय शुक्ला को सम्मानित किया। पुलिस
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई बड़ी कार्रवाई के बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने सरूरपुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला को गोल्डन वॉच पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सरूरपुर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मिलकर 25 हजार के इनामी बदमाश शहजाद उर्फ निक्की को मुठभेड़ में ढेर किया था। जो लंबे समय से फरार चल रहा था। जानकारी के अनुसार, आरोपी शहजाद पर एक नाबालिग के साथ यौन शोषण का गंभीर मामला दर्ज था। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में थीं, लेकिन वह लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। सोमवार अलसुबह सरूरपुर पुलिस व स्वाॅट टीम की सयुंक्त कार्रवाई में आरोपी शहजाद को मुठभेड़ के दौरान तीन गोली लगी। मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। थाना प्रभारी अजय शुक्ला की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी एक गोली लगी थी। इस साहसिक कार्रवाई के लिए एसएसपी ने मंगलवार रात थाना प्रभारी व उनकी टीम को प्रशस्तिपत्र व गोल्डन वॉच पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें