बैठक में उलमा ने अधिकारियों के समक्ष अपने अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे। बैठक के उपरांत मीडिया कर्मियों से बातचीत में एसएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि दारुल उलूम व आसपास के जो मदरसे हैं, उनके संचालकों के साथ बैठक की। इसमें आने वाले समय में जो भी संभावनाएं हैं, उसको लेकर चर्चा हुई है। कुछ संवेदनशील प्वाइंट हैं, उनके बारे में भी बातचीत की। एसएसपी ने कहा कि सभी की तरफ से भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने शासन प्रशासन एवं पुलिस की तरफ से सोशल मीडिया जैसे व्हाटसएप, फेसबुक, ट्विटर जैसे प्लेटफार्म से फैलाए जाने वाली अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति व्यवस्था बनाने की अपील की। बताया कि यहां की तरह ही हर जगह जाकर वहां के जिम्मेदारों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की जाएगी।
बैठक में ये उलमा रहे मौजूद
मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी, नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, मौलाना अब्दुल खालिक संभली, जमीयत उलमा-ए-हिंद (मौलाना महमूद मदनी गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कारी उस्मान मंसूरपुरी, दारुल उलूम की मजलिस-ए-शूरा के सदस्य मौलाना अनवारुल हक, मदरसा जामिया तुश शेख हुसैन अहमद अल मदनी के मोहतमिम मौलाना मुजम्मिल अली, दारुल उलूम वक्फ में स्थित हुज्जतुल इस्लाम एकेडमी के डायरेक्टर मौलाना शकेब कासमी, दारुल उलूम जकरिया के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती शरीफ खान कासमी, मदरसा तालिमुल कुरआन के मोहतमिम सैय्यद अकील हुसैन, कारी अय्यूब, मौलाना तजम्मुल हुसैन अन्य मदरसा संचालक मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/