फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: सेवानिवृत सैन्यकर्मी को घायल कर तीन घरों से लाखों की चोरी 

Sat, 02 Nov 2019 05:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
चोरी के बाद फैला पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस गश्त को धता बता शुक्रवार की रात चोरों ने ग्राम खजुरी अकबरपुर के तीन घरों को निशाना बनाते हुए डेढ़ लाख की नगदी सहित लाखों रूपये के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिये। इतना ही नहीं एक घर में चोरी के वक्त जाग होने पर सेवानिवृत सैन्यकर्मी को भी चोरों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गए।

विज्ञापन


चोरी की वारदात का शिकार बने दो परिवारों में अगले माह बेटियों की शादी होनी है। चोर दहेज का सामान भी समेट ले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

जानकारी देते हुए पीड़ित रामकुमार पुत्र जयपाल सिंह ने बताया की बीती रात चोरो ने पीछे की दीवार से ऊपर चढ़ कर कमरे का ताला तोड़ कर अलमारी में रखे पचास हजार रूपये और कीमती कागजात चोरी कर लिए। अगले महीने ही बेटी की शादी होनी है उसके लिये सामान खरीदने को उसने घर में रुपये रखे थे। गांव के ही सुनील पुत्र बलजीत के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील ने बताया की बीती रात वह परिवार सहित पुत्रवधु की डिलीवरी के लिए सहारनपुर डाक्टर के यहां गया हुआ था। उनके पीछे चोरों ने  बेटी और बहु का सारे जेवर चोरी कर लिए। चोरी हुए गहनों में 12 सोने की अंगूठी, एक अंगूठी हीरे की,  दो चूड़ी सोने, दो सोने के गले के सैट, एक हीरे का सैट, आठ जोड़ी कानो के कुंडल, एक जोड़ी झुमकी सोने की , एक मंगल सूत्र सोने का, 11 जोड़ी पजेब चांदी की, आठ जोड़ी चुटकी चांदी की, एक चैन सैट सोने का, छह चांदी के सिक्के, एक सोने की गिन्नी, हाथ की घड़ी और 11 हजार रुपये की नगदी शामिल है। उसके परिवार में अगले महीने भतीजी की शादी थी। सुबह घर पहुंचने पर चोरी का पता चला।

दोनों घरों में चोरी करने के बाद चोर गांव के ही फौज से नायब सूबेदार के पद से सेवानिवृत हुए नरेंद्र सिंह के घर में जा घुसे। नरेंद्र ने बताया कि रात करीब दो बजे उसे पास वाले कमरे से आवाज आई तो वह जाग गया। कुछ लोगों को देख कर उसने शोर मचाया तो चोर उस पर धारदार हथियार से हमला कर भाग खड़े हुए। जाने से पहले चोर अलमारी का ताला तोड़ चुके थे। उसमें रखी 78 हजार की नगदी, दो सोने की अंगूठी और एक सोने की चैन चोर ले गए।

शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों ने चोरों का पीछा भी किया लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ सके। एक ही रात में चोरी की तीन वारदातों से ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश व्याप्त है। तीनो पीड़ितों ने थाने मे तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर थानाध्यक्ष आदेश त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें