फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के बेटे की हत्या: एसएसपी अजय साहनी ने उठाया सराहनीय कदम, मृतक अनित के तीन बच्चों को लिया गोद

Thu, 11 Jul 2019 12:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रधान के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के नए एसएसपी अजय साहनी ने बली गांव में हुई प्रधान के बेटे की हत्या के बाद मेरठ के नवनिर्वाचित एसएसपी अजय साहनी ने उसके तीन बच्चों को गोद लेकर सराहनीय कदम उठाया है। बुधवार को मृतक अनित गुर्जर की शोकसभा का आयोजन किया गया था। यहां एसएसपी अजय साहनी ने परिजनों से मुलाकर कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। 

विज्ञापन


परीक्षितगढ़ के बली गांव में प्रधान के बेटे की हत्या के बाद जहां आरोपी विजय धामा का कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं दोनों गांवों में तनाव की स्थिति बरकार है।

विज्ञापन

बुधवार को बली गांव में अनित गुर्जर के घर पर शोक सभा हुई, जहां एसएसपी अजय साहनी भी पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। वहीं एसएसपी ने मृतक अनित के तीन बच्चों को गोद लेकर उनकी परवरिश और पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी उठाने की बात कही। 

गौरतलब है कि अनित गुर्जर की जिला पंचायत उपचुनाव के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार को अनित की शोक सभा में विधायक दिनेश खटीक, अतुल प्रधान व मुख्य गुर्जर भी शामिल हुए और श्रद्धांजलि दी। मुख्य गुर्जर ने कहा कि यदि दो दिन में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो एसएसपी का घेतार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें