बुधवार को बली गांव में अनित गुर्जर के घर पर शोक सभा हुई, जहां एसएसपी अजय साहनी भी पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। वहीं एसएसपी ने मृतक अनित के तीन बच्चों को गोद लेकर उनकी परवरिश और पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी उठाने की बात कही।
गौरतलब है कि अनित गुर्जर की जिला पंचायत उपचुनाव के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार को अनित की शोक सभा में विधायक दिनेश खटीक, अतुल प्रधान व मुख्य गुर्जर भी शामिल हुए और श्रद्धांजलि दी। मुख्य गुर्जर ने कहा कि यदि दो दिन में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो एसएसपी का घेतार किया जाएगा।