फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो दिसंबर को होगी सौरभ हत्याकांड में एसएसआई की गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सौरभ हत्याकांड के मामले में ब्रह्मपुरी थाने में तैनात तत्कालीन एसएसआई कर्मवीर सिंह के बयान दो दिसंबर को होंगे। एसएसआई ने पहले दिन सभी कार्रवाई की थी। जिसके चलते उनके बयान दर्ज जिला जज की कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन

तीन मार्च की रात को ब्रह्मपुरी के इंद्रानगर में मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। शव को चार टुकड़े में बांटकर नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से जमा दिया था। उसके बाद मुस्कान-साहिल घूमने हिमाचल प्रदेश चले गए थे। 17 मार्च को दोनों लौटे। तब सौरभ हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने 19 मार्च को मुस्कान और साहिल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद जेल चले गए थे। दोनो आरोपी चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दो दिसंबर को एसएसआई कर्मवीर के बयान दर्ज कराए जाएंगे। फास्ट ट्रैक कोर्ट में पूरा मामला चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें