फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसएस किंग्स ने छह विकेट से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
- गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में खेला गया मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को स्काई वॉरियर और एसएस किंग्स की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें एसएस किंग्स ने 6 विकेट से मैच जीता।
विज्ञापन

स्काई वॉरियर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए। इसमें मोहित बसोया ने 46 गेंद में 92 रन की पारी खेली। प्रिंस ने 49 और मोहित नरे 19 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में प्रमेश ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएस किंग्स की टीम ने 24.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया। इसमें अहान ने 35 गेंद में 57 रन और शशांक ने 40 गेंद में 54 रन की पारी खेली। प्रशांत ने भी 43 और जस्सी ने 34 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में गौरव, मोहित, अजीत ने एक-एक विकेट लिया। इस मौके पर क्रिकेट कोच दीपक सिद्धू ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें