फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी ने तीन मैचों की सीरीज जीती

विज्ञापन
मैच जीतने के बाद श्रीवाण्या क्रिकेट एकेडमी की टीम को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी और एमएस क्रिकेट एकेडमी के बीच चल रही तीन मैचों की सीरीज में श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी ने 3-0 से सीरीज पर कब्जा कर लिया है। शुक्रवार को खरखौदा स्थित श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी में तीसरा मुकाबला खेला गया।
विज्ञापन

इस मैच में श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी एमएस क्रिकेट एकेडमी की टीम 155 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से कुश ने 40 और अरख ने 15 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी ने 157 रन बनाकर छह विकेट से तीसरा मैच जीता और सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया। टीम की ओर से नेहा ने 30 और विशु ने 44 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच कुश को दिया गया। मुख्य अतिथि बाबूराम राणा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर अभिषेक राय, बृजमोहन सिंह, हरीश राणा, अनिल, अजय त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें