फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के बारे में अफवाह फैला रहे कुछ लोग

विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले का स्वागत करते हुए। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना। सामाजिक एकता मंच द्वारा आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कहा कि कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को अल्पसंख्यक विरोधी तथा आरक्षण समाप्त करने की अफवाह फैला रहे हैं। नरेंद्र मोदी अल्पसंख्यक तथा दलित समुदाय के सबसे बडे़ हितैषी हैं।
विज्ञापन

गुड़ मंडी में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मंत्री रामदास अठावले ने चिरपरिचित अंदाज में भाषण के बीच बीच में कविताओं के माध्यम से संबोधन किया। अटल जी देश के प्रधानमंत्री रहे तथा उन्होंने कई कविताएं लिखीं। वे कहते थे नया गीत गाता हूं। मैंने भी चुनाव से पहले नया गीत गाते हुए कहा था कि नया गीत गाता हूं, नरेंद्र मोदी को वापस लेकर आता हूं।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का कहना है कि भविष्य में राजनीति धर्म और जाति के नाम पर नहीं चलेगी। इसीलिए केंद्र सरकार सभी को साथ लेकर चल रही है। बाबा साहेब को मानने वाली मेरी पार्टी है। यह हमेशा मुसलमान तथा हिंदुओं को सपोर्ट करती है। उन्होंने कहा कि हमें मतभेद दूर कर सभी को साथ मिलकर चलना होगा, तभी देश को मजबूती दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिनके पास ईमान है उनको वे मुसलमान मानते हैं। हमें मुसलमानों को अलग नहीं समझना चाहिए। आपस में लड़ने से किसी का भी भला नहीं हो सकता है। कुछ लोग अफवाह फैलाते हैं कि मोदी सरकार अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। वह आरक्षण समाप्त कर देगी। मोदी सरकार न तो अल्पसंख्यकों के खिलाफ और न ही आरक्षण के। सभी के हितों के लिए कार्य कर रही है। बाबा साहेब के संविधान के कारण ही देश में प्रजातंत्र है। जब अटल जी की सरकार एक वोट से गिरी थी तो पूरे विश्व ने एक वोट की कीमत जान ली थी। हम सभी को अपने मत की कीमत समझनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके दरवाजे क्षेत्र के लोगों के लिए हमेशा खुले हैं। इस मौके पर महाराज बंते ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर आयोजक इस्लाम मलिक, अशोक चौधरी, डॉ. एम फराहीम, रियाजुद्दीन मलिक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

भीड़ नहीं जुटने से नाराज हुए मंत्री
खाली कुर्सी देख भड़के मंत्री रामदास अठावले। उन्होंने संबोधन में कहा कि आयोजक इस्लाम मलिक ने उनसे कहा कि यदि वे नहीं आए तो बेइज्जती हो जाएगी। प्रोग्राम ठीक ढंग से रखना चाहिए था। उनको आज पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मिलना था। जिसको इस कार्यक्रम की वजह से स्थगित किया। संबोधन समाप्त करने के बाद आयोजक मंत्री को रोकते रह गए परंतु वे गाड़ी में बैठकर चले गए। कार्यक्रम में न के बराबर लोग मंत्री के संबोधन के दौरान उपस्थित थे तथा अधिकतर कुर्सियां खाली पड़ी थी।
बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई
सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि आज पोलियो अभियान के तहत कुल 18362 बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाई गई। नगर व देहात में इस अभियान के लिए 105 बूथ बनाए गए थे। जो बच्चे पोलियो ड्राप पीने से वंचित रह गए उनको सोमवार से घर घर जाकर ड्राप पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें